Shiva's brief....!!!

My Photo
Shiva Rangan
Hello world, this is your Shiva Rangan. first of all lemee tell u abt mah blog's name..actually i believe in all rounder's life...i dun believe in doin wt everybody is doin...mah life is a mixture of serious as well as creative ocupations...on one hand am a model and a fashion fotografer wich tells mah creative side and on the other hand i love computer programming and other technical things wich shows mah serious sides....so mah blog's title justify mah life..lets move ahead... I am a fashion photografer in Elite Modelos, India. i am very much into fashion modelling as well and i love to do print ads and photoshoots. by the tym, i have done fotoshoots for Le' cooper, La' bella, gladrags, MAXIM, elite, Mash Audio Visuals, Sparky and many more. I have done fashion fotografy for brands like Sparky, imagesbazaar, elite, Mash audio visuals, MAXIM etc and many more. I am a tech-man..i mean i am deeply into computer programming, for instance let us say C, C++ and JAVA programming are sumthing lyk oxygen to me...from sumtyms UNIX has also been included in mah tech-list. Ph: +919818124226 E-mail: rangan.shiva@gmail.com elecrimson@yahoo.com Website: http://shivarangan.co.nr
View my complete profile

Sunday, September 21, 2008

tYpE Ur BlOg In hInDi....गोद में हिंदी, शहर में ढिंढोरा


नमस्कार साथियो। यह बताते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है कि हमारी लिस्ट में अब कई नए साथियों के नाम जुड़ गए हैं। इन साथियों ने हमें हिंदी में मेल किया है और अपनी खुशी भी जताई है। जाहिर है हम उनकी खुशी में शरीक हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने ब्लॉग पर अब हिंदी में भी पोस्ट डाल रहे हैं। कुछ साथियों ने लिखा कि हिंदी को रोमन में कंपोज करना तकलीफदेह है। क्या कोई ऐसा ऑप्शन है जिसके जरिए हम अपनी बात सीधे तौर पर हिंदी में ही कंपोज कर सकें।


अब बिल्कुल है। पर आज से कुछ साल पहले तक यह बात महज कल्पना लगती थी। इंटरनेट पर जहां तक निगाह जाती थी, हर तरफ रोमन तैरते दिखते थे। लगता था हमारी मातृभाषा मात्र भाषा बन कर रह जाएगी। पर हमारा डर हमें बेवजह घेरे रहता था। अब तो हिंदी में कंपोज कर सकने के ढेर सारे ऑप्शन हैं। इंटरनेट पर भी अब हिंदी पीछे नहीं। गूगल ने तो इस दिशा में लाजवाब काम किया है। विंडोज वाले भी पीछे नहीं। उन्होंने विंडोज एक्सपी में यूनिकोडेड हिंदी फॉन्ट की सुविधा दी। बाद में विंडोज ने एक्सपी सर्विसपैक- टू में इस सुविधा को बहुत बेहतर बनाया। जाहिर है आप इस सर्विसपैक- टू की कृपा से अब इंटरनेट पर भी हिंदी में कंपोजिंग कर सकते हैं। और दूसरे तमाम लोग उसे उसी रूप में देख सकते हैं। पर इस सुविधा का लाभ वही उठा सकते हैं जो इनस्क्रिप्ट की-बोर्ड में कंपोजिंग करना जानते हैं। आप इनस्क्रिप्ट की-बोर्ड को ऐसे भी पहचान सकते हैं कि इसके K में 'क' है। इसी k को जब शिफ्ट बटन के साथ इस्तेमाल करेंगे तो उसमें 'ख' है। ठीक इसके ऊपर I में 'ग' है और शिफ्ट के साथ 'घ'।


तो फिलहाल हम विंडोज एक्सपी में यूनिकोडेड फॉन्ट को एक्टिव करने के तरीके की चर्चा करें। इसे एक्टिव करने के लिए आपको अपने पीसी के स्टार्ट मेन्यू से सेटिंग्स के रास्ते कंट्रोल पैनल में पहुंचना होगा। कंट्रोल पैनल में ढेर सारे आइकन बने होंगे। आप तलाश करें 'रिजनल एंड लैंग्वेज ऑप्शन' का आइकन। उसे डबल क्लिक करें। एक नया विंडो खुलेगा, जिसका पहला बटन रिजनल ऑप्शन, दूसरा लैंग्वेजेज और तीसरा एडवांस का है। लैंग्वेजेज के बटन पर क्लिक करें। अब इस विंडो की स्थिति 'फोटो नं. एक' की तरह होगी। वहां सप्लिमेंटल लैंग्वेज सपोर्ट के जो दो चेक बॉक्स दिख रहे हैं, वहां क्लिक करने के बाद अप्लाई करें। (अगर आपके पीसी में विंडोज ढंग से लोड हुआ होगा, तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी। वर्ना हो सकता है कि वह विंडोज का डिस्क मांगे। ऐसे समय में आपके पास अगर घर में विंडोज की डिस्क है, तो उसे लगा दें। आपको कुछ डेटा ट्रांस्फर होता हुआ दिखेगा।)


इस स्टेप के बाद आप डिटेल्स वाले बटन को सिंगल क्लिक करें। एक नया विंडो खुलेगा। उसके एड बटन को क्लिक करें। एक और छोटा विंडो खुलेगा। उसके पहले ड्रॉप बॉक्स में जहां इंग्लिश (यूनाइटेड स्टेट्स) लिखा है, उसे खोल कर हिंदी सलेक्ट करें। दूसरे ड्रॉप बॉक्स में खुद-ब-खुद हिंदी ट्रेडिशनल आ जाएगा। उसे ओके करें। (देखें फोटो नं. 2) अब आपको जहां सिर्फ इंग्लिश की-बोर्ड लिखा दिख रहा था, वहां हिंदी का की-बोर्ड भी जुड़ चुका होगा। अब इस विंडो के ओके बटन को दबाएं और इसके अलावा जो सिंगल विंडो खुला हुआ दिख रहा है उसके ओके बटन को भी दबाएं।


अब आपके कंप्यूटर पर यूनिकोडेड टूल एक्टिव हो चुका है। इसकी पहचान यह है कि पीसी के स्टार्ट बार में जहां स्पीकर का आइकन बना होता है वहां आपको EN लिखा दिख रहा होगा। अब आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड या नोट पैड या वर्ड पैड खोलें या अपना ब्लॉग का न्यू पोस्ट। फिर इस EN वाले आइकन पर माउस से लेफ्ट क्लिक करें और हिंदी सलेक्ट कर लें। अब धड़ाधड़ लिखना शुरू करें अपनी मातृभाषा में। अगर आपको इनस्क्रिप्ट के की-बोर्ड का लेआउट चाहिए, तो हमें लिखें। हम उसकी इमेज आपको मेल कर देंगे। और हां, इसके अलावा भी ब्लॉग से जुड़ी कोई परेशानी हो तो हमें अपनी परेशानी ई-मेल करें इस आईडी पर: rangan.shiva@gmail.com

0 comments: